top header advertisement
Home - उज्जैन << माधव कॉलेज में मनाया मराठी भाषा दिवस, सम्मान भी हुआ

माधव कॉलेज में मनाया मराठी भाषा दिवस, सम्मान भी हुआ


उज्जैन | भारतीय भाषाओं में मराठी समरसता की भाषा मानी जाती है। भाषा से ही शिक्षा ग्रहण होती है। मराठी के अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार कुसुमाग्रज की जयंती को मराठी भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम उन्हें नमन करते हैं। यह उद्गार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस माधव महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना वीरेंद्र सिंह ने मराठी भाषा दिवस एवं मराठी साहित्यकार डॉ. अपर्णा जोशी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। अतिथि पूर्व पार्षद राजश्री जोशी थीं। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. जफर मेहमूद, डॉ.शोभा मिश्रा ने डॉ. अपर्णा जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

मराठी अभिनेता रवींद्र अयाचित ने डॉ. जोशी रचित मराठी नाटक के विभिन्न मंचन की जानकारी दी। दिनेश क्षीरसागर, योगिनी पितळे, श्रेयस कवडे ने मराठी कविताओं का पाठ अनुवाद सहित प्रस्तुत किया। डॉ. शैलजा साबले ने संचालन किया। आभार डॉ. आयशा सिद्दीकी ने व्यक्त किया। डॉ. सीमा अवास्या, डॉ. नुसरत सुल्तान, डॉ. रुबीना अर्शी, डॉ. फरजाना बैग, डॉ. नलिनी तिलकर, डॉ. नीरज सारवान, डॉ. संदीप लांडे, संजय बघेल, धीरज सारोठिया, डॉ. नीता तोमर, डॉ. नीलिमा नागदेव उपस्थित थे।

Leave a reply