top header advertisement
Home - उज्जैन << केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भस्म आरती में शामिल हुए

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भस्म आरती में शामिल हुए


विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। चिराग ने नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर आरती के दौरान भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

चिराग पासवान भस्म आरती के दौरान भगवान शिव का जाप करते नजर आए। आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल की देहरी पर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारी महेश शर्मा ने उन्हें तिलक लगाकर हार-फूल की माला अर्पित की और विधि-विधान से पूजन संपन्न करवाया।

Leave a reply