top header advertisement
Home - उज्जैन << कालिदास कन्या महाविद्यालय में मनाई मुंडा जयंती

कालिदास कन्या महाविद्यालय में मनाई मुंडा जयंती


उज्जैन | शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय में बिरसा मुंडा जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उनके चित्र पर पुष्पांजलि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता एवं स्टाफ द्वारा अर्पित की गई। कार्यक्रम बिरसा मुंडा की जीवन यात्रा उनके संघर्ष एवं आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन का उद्देश्य महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना था।

Leave a reply