भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को निगम आयुक्त द्वारा प्रशासकीय कार्यों से अवगत कराया गया
उज्जैन- गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रशिक्षु अधिकारियों का 12 सदस्यीय दल नगर निगम की कार्य प्रणाली एवं प्रशासकिय कार्य प्रणालियों को जानने पहुंचा जिन्हें निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा नगर निगम सभागृह में चर्चा करते हुए नगरीय निकायों, जिला प्रशासन के कार्यों, विभागीय कार्यों, नगर निगम एक्ट की धाराओं ओर शक्तियों से अवगत करवाते हुए अपने अनुभव साझा किए गए।