top header advertisement
Home - उज्जैन << विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, कराटे प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण , रजत और कांस्य पदक

विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, कराटे प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण , रजत और कांस्य पदक


उज्जैन- सेल्फ डिफेन्स स्कूल ऑफ इंडियन कराटे स्टाइल द्वारा आयोजित  द्वितीय जिला इंडियन कराटे चैंपियनशिप  प्रतियोगिता में राष्ट्र भारती विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया। कक्षा पांचवी के छात्र अक्षत यादव ने  स्वर्ण पदकहिमानी माली स्वर्ण पदकडॉली माली स्वर्ण पदक,  कोमल माली  स्वर्ण पदकतनिश्वी  ठाकुर (कक्षा  VI) रजत पदक,  वेदांशी  पंड्या (कक्षा V) रजत पदक,   विराट कुमावत (कक्षा V) रजत पदक सनुज  यादव (कक्षा V),  कांस्य पदक प्राप्त किया। अब ये विद्यार्थी आगामी राज्य स्तर स्पर्धा में भागीदारी करेंगे। विजेता विद्यार्थियों को कराटे संघ के संभाग प्रमुख माननीय दुर्गेश कवरेती  ने विजेता अभ्यर्थी को मेडल पहनाए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्रीमती मयूरी वैरागी, खेल प्रशिक्षक सुश्री कविता मेकालिया सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a reply