top header advertisement
Home - उज्जैन << अमरुद फल बहार पौधों की नीलामी हेतु निविदाएं आमंत्रित

अमरुद फल बहार पौधों की नीलामी हेतु निविदाएं आमंत्रित


उज्जैन- उप संचालक उद्यानिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्त फल व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2024-25 हेतु शासकीय मॉडल नर्सरी (बड़ी) कोठी,
उज्जैन, पर उपलब्ध अमरूद फलबहार पौधे संख्या 130 नग एवं शासकीय उद्यान कोठी रोपणी, उज्जैन अमरूद फलबहार पौधे संख्या 350 नग की नीलामी हेतु सीलबंद निविदा दिनांक 21.11.2024 को दोपहर 2:30 बजे तक कार्यालय उप संचालक उद्यान, जिला-उज्जैन में आमंत्रित की जाती है। प्राप्त निविदाएँ उसी दिन शाम 4.00 बजे व्यापारियों के समक्ष खोली जावेगी। उपरोक्त अमरूद फलबहार की धरोहर राशि रूपये क्रमशः 32000-00 एवं 15000=00 डी.डी. (चेक स्वीकार नहीं) के रूप में निविदा के साथ प्रस्तुत करना होगी तभी निविदा मान्य की जावेगी। नीलामी की शर्ते एवं अन्य जानकारी तथा पौधों का अवलोकन रोपणी पर आकर कार्यालयीन समय में अवकाश का दिन छोड़कर कर सकते हैं।

Leave a reply