निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले वरिष्ठ नागरिक भी आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे
उज्जैन- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा जानकारी दी गई कि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल म.प्र. में पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के पात्र सदस्यों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु आयुष्मान कार्ड सेचुरेशन अभियान का क्रियान्यन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को आयुष्मान योजना का लाभ प्रदाय करने हेतु भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल मप्र तथा आयुष्मान भारत निरामयम के मध्य एमओयू विगत 08 मार्च को किया जा चुका है। उक्त अनुक्रम में आयुष्मान योजनान्तर्गत भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत समस्त श्रमिकों एवं उनके परिवार के पात्र सदस्यों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाना हैं। पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड पूर्व में ही बनाये जा चुके हैं। वंचित पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाना शेष है। शेष पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के पात्र सदस्यों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु जिला/ब्लॉक /पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्ड सेचुरेशन का क्रियान्वन आगामी 11 नवंबर तक किया जाना है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों की लाइनलिस्ट निरामयम पोर्टल पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु बीआईएस आयुष्मान पोर्टल एवं आयुष्मान एप्प पर पीएमजेएव्हाय एण्ड बीओसीडब्ल्यू नाम से डेडीकेट श्रेणी भी उपलब्ध कराई गयी है।