राज्यस्तरीय शालेय मलखंब स्पर्धा का बहिष्कार
उज्जैन में हो रही राज्यस्तरीय शालेय मलखंब स्पर्धा के पहले दिन ही विवाद की स्थिति बन गई। बुधवार को सुबह स्पर्धा शुरू होना थी, लेकिन आयोजकों ने 6 खिलाड़ियों के ग्रुप की बजाय 4 खिलाड़ियों को खिलाने के नियम बताएं। जिसका संभागों से आए खिलाड़ियों ने विरोध किया और खेलने से इंकार कर दिया। जिससे पहले दिन की स्पर्धा नहीं हो सकी।
बता दें, उज्जैन में 68वीं राज्यस्तरीय शालेय जिम्नास्टिक और मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल करा रहा है। 5 नवंबर को स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। बुधवार से 14, 17, 19 वर्ष की मलखंभ प्रतियोगिता लोकमान्य तिलक विद्यालय होनी है।
नियमाें को लेकर विवाद की स्थिति
पहले ही दिन सुबह संभागों से आए खिलाड़ी गमलखंब स्पर्धा के लिए लोकमान्य तिलक स्कूल पहुंचे। यहां खिलाड़ियों को नियमों की जानकारी दी। शिक्षा विभाग की इस स्पर्धा में चार खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति होगी।
इस नियम का खिलाड़ियों ने विरोध किया क्योंकि अब तक मलखंब की प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए 6 खिलाड़ियों को ग्रुप में खिलाया जाता है। यहां भी विभिन्न संभागों से 6-6 खिलाड़ियों का दल पहुंचा है।