top header advertisement
Home - उज्जैन << कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्तज़ी की महाआरती

कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्तज़ी की महाआरती


कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्तज़ी की महाआरती 
हजारों बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए तिलक निकाला 
उज्जैन। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया दिपावली की भाई दुज पर कायस्थ समाज ने बड़े धूमधाम से घर में पूजा अर्चना की। भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा के साथ कायस्थ समाज के प्रत्येक घर मे विशेष रूप से कलम दवात पूजा की गई। हजारों बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए तिलक निकाला 
उज्जैन के सभी मंदिरों में महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अलग अलग समय पर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा धूमधाम से की गई। विशेष रूप से भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य स्थल चित्रगुप्त धाम अंकपात पर शाम 6:30 बजे विशेष महा आरती 501 दियों से की।  उसके पश्चात् प्रसादी का वितरण की। यहां सुबह से सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोग सुबह 6 बजे से रात को बारह बजे तक हजारों की संख्या में दर्शन करने धाम पर आए। ऐसा माना जाता है कि भगवान धर्मराज चित्रगुप्त जी को दीपक लगा कर स्वस्थ रहने व लम्बी उम्र की कामना करने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। इसलिए चित्रगुप्त धाम अंकपात पर सभी धर्म समाज के लोग हजारों संख्या में आकर आरती में हिस्सा बने। हिंदू परिवारों में बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांध कर भगवान चित्रगुप्त व यमराज जी से लंबी उम्र की कामना की। चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट के सभी समाजजनों ने अधिक से अधिक संख्या में आकर आरती को सफल बनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव ,भरत सक्सेना, अनुभव प्रधान, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, बृजेश श्रीवास्तव, मंगेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल निगम, घनश्याम सक्सेना, गणेश गौड, निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, चेतन श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव सहित सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने किया एवं आभार भरत सक्सेना ने माना।

Leave a reply