भाजपा संगठन पर्व की कार्यशाला में मार्गदर्शन देंगे
उज्जैन | भाजपा में संगठन पर्व यानी संगठन चुनाव का दौर जारी है। इसी कड़ी में कार्यशाला मंगलवार सुबह 11 बजे होगी। इसमें संगठन चुनाव के जिला अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा आदि मार्गदर्शन देंगे। इधर इस बीच मंडल संगठन चुनाव के सहयोगी घोषित किए गए है। पार्टी के नगराध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता का कार्य पूर्ण कर लिया है। उज्जैन नगर में 2 लाख 21 हजार प्राथमिक सदस्य बनाए गए है।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में नगर संगठन चुनाव के कार्यक्रम घोषित किए है। इसी कड़ी में नगराध्यक्ष जोशी, चुनाव सह अधिकारी संजय अग्रवाल और कमल बैरवा की उपस्थिति में मंगलवार को भाजपा संगठन पर्व की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें संगठन चुनाव के जिला अधिकारी शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा मार्गदर्शन देंगे। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी के जिला-मोर्चा पदाधिकारी, मंडलाध्यक्ष, महापौर, निगम सभापति मौजूद रहेंगे।