top header advertisement
Home - उज्जैन << गोवर्धन पूजन कर दिया संदेश

गोवर्धन पूजन कर दिया संदेश


उज्जैन | धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग में भगवान इंद्र ने बृजवासियों से नाराज होकर मूसलाधार बारिश की थी। उस वक्त भगवान श्रीकृष्ण ने छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों को बचाया था। पर्वत के नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने सभी को सुरक्षा प्रदान की थी, तभी से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के रूप में पूजा जा रहा है।

गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत को बनाते हैं। इस पर्वत पर अन्न, खील, लावा, चीनी की मिठाइयां आदि चढ़ाई जाती है। गोवर्धन पूजन के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दिया। इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिंतामण जवासिया स्थित गोशाला में इस वर्ष भी शुक्रवार को गोवर्धन पूजन विधिविधान से किया गया।

पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर की महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। गोवर्धन के पूजन के बाद वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए गोवर्धन के ऊपर से गो माताओ को चलाया गया। गोशाला प्रभारी गोपालसिंह कुशवाह ने बताया कि समस्त गो माताओं को मोरपंख, मेहंदी आदि से सजाया गया। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक द्वारा गोमाता का पूजन किया गया। मंदिर प्रबंध समिति की गोशाला में आसपास के लोगों भी गोवर्धन पूजा हेतु आए। इस अवसर पर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रभारी निदेशक डॉ. पीयूष त्रिपाठी, गोशाला प्रभारी कुशवाह, यशोदा शर्मा व मंदिर प्रबंध समिति के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply