लक्ष्मी पूजन कर आतिशबाजी गोवर्धन की पूजा की
उन्हेल | गुरुवार को घर-घर और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मीजी के पूजन की धूम रही। दिनभर दीपावली की शुभकामनाएं देने और बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने का दौर चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की चहल-पहल रही। ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर गोवर्धन पूजन किया गया। पशुपालकों ने अपने पशुधन को सजाकर उनका पूजन किया। नगर के कुछ परिवारों में भी गोवर्धन पूजा की गई, हालांकि अधिकांश परिवारों में शनिवार को सुहाग पड़वा और रविवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार की रात शहर दीपक और विद्युत झालरों की रंग बिरंगी रोशनी से रोशन रहा। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। लक्ष्मी पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। शुक्रवार को नगर में कुछ लोगों ने गोवंश की पूजा की। इस दिन पशुओं का विशेष शृंगार किया गया और पूजा कर आतिशबाजी की।