top header advertisement
Home - उज्जैन << गजलक्ष्मी मंदिर में सुहाग का सिंदूर लेने महिलाओं की कतार

गजलक्ष्मी मंदिर में सुहाग का सिंदूर लेने महिलाओं की कतार


उज्जैन के गजलक्ष्मी मंदिर में शनिवार को सुहाग पड़वा के अवसर पर दर्शन के लिए महिलाओं भीड़ उमड़ी। मंदिर में सुहाग पड़वा के दिन पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा दर्शन करने आई महिलाओं को सुहाग का सिंदूर दिया जाता है। दीपावली पर माता को लगाया गए महाभोग का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।पुराने शहर में नई पेठ में गज लक्ष्मी माता मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। यहां पुजारी परिवार की तरफ से सुहाग पड़वा के दिन महिलाओं को सुहाग का सिंदूर दिया गया। मान्यता यह है कि यहां का सिंदूर घर में संभाल कर रखने से हमेशा माता जी की कृपा बरसती है। घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। हालांकि दीपावली के एक दिन बाद यह सिंदूर महिलाओं को प्रसाद के रूप में दिया गया। मंदिर में दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर गुरुवार को मनाया गया। शुक्रवार को अमावस्या होने की वजह से शनिवार को सुहाग पड़वा मनाई गई है।

Leave a reply