ख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन शहर में पैदल भ्रमण कर नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश नागरिकों को दिया
उज्जैन 01 नवम्बर ,2024| मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीपावली पर्व पर गुरूवार 31 अक्टूबर को देर रात्रि में उज्जैन शहर के बाजार में पैदल भ्रमण करके नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहरवासियों को दीपावली की मिठाई भी खिलाई।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहर के फ्रीगंज, शहीद पार्क ,टावर चौक आदि क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुए नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल क्षेम पूछी एवं उनके साथ फोटो खिंचवाये। अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दुकानदारों तथा नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया।
उज्जैन शहर के नागरिक भी मुख्यमंत्री डॉ यादव से आत्मीयता के साथ मिले एवं मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिलकर उनकी खुशी देखते ही बनती थी। मुख्यममंत्री डॉ. यादव की आत्मीयता आमजन सरोबार थे, कई स्थानों पर नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा कई दुकानों के अंदर पहुंचकर दुकान संचालकों से मुलाकात की एवं दुकानदारों के परिजनों से भी चर्चा की । इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने फ्रीगंज स्थित श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर तथा श्री राम लक्ष्मण मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।