top header advertisement
Home - उज्जैन << दिल्ली से आए बुजुर्ग महाकाल दर्शन के बाद भटके

दिल्ली से आए बुजुर्ग महाकाल दर्शन के बाद भटके


उज्जैन में महाकाल मंदिर दर्शन करने आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के बाद अपनी होटल का रास्ता भूल गए। इस दौरान उन्हें होटल का नाम भी याद नहीं रहा। दो घंटे तक परेशान होने के बाद महाकाल पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने अपनी गाडी से बुजुर्ग की मदद करते हुए 30 मिनट में होटल पर छोड़ दिया। इससे पहले भी कई बार महाकाल थाना पुलिस इस तरह के कई बिछड़े हुए बच्चों-बुजुर्गों को परिवार से मिलवा चुकी है।

जानकारी के अनुसार दिवाली पर दिल्ली से उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन करने आए बुजुर्ग श्रद्धालु बलदेव महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद भटक गए थे। इस दौरान उनके पास सिर्फ होटल की चाबी थी। लेकिन होटल का नाम पता याद नहीं था। उन्हें परेशान होता देख एक व्यक्ति बुजुर्ग श्रद्धालु को महाकाल थाने पर छोड़ गए।

इस दौरान महाकाल थाने के एएसआई चंद्रभान सिंह को बुजुर्ग ने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद एएसआई सिंह अपनी मोटर साइकिल से बुजुर्ग की मदद के लिए निकले। करीब दो घंटे में 50 से अधिक होटल दिखाने के बाद महाकाल घाटी के पास बुजुर्ग की होटल रॉयल मिल पाई। परेशान बुजुर्ग जब पुलिस के साथ होटल पहुंचे तो उन्होंने एएसआई को मदद करने के लिए धन्यवाद स्वरुप एक हजार रुपए देने की इच्छा जताई। लेकिन एएसआई चंदेल ने रुपए लेने से मना कर दिया।

Leave a reply