top header advertisement
Home - उज्जैन << गोवर्धन पूजा से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश, उज्जैन में गायों के खुरों से रौंदवाई गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति

गोवर्धन पूजा से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश, उज्जैन में गायों के खुरों से रौंदवाई गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति


उज्जैन - गोवर्धन पूजा प्रकृति के संरक्षण का संदेश देने वाला पूजन है। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की गई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राचीन तिलकेश्वर गौशाला पहुंचकर गौमाता का पूजन किया और छोटी बछिया को गोद में लेकर खूब दुलारा। गौवंश का पूजन करने के साथ ही भगवान से देश प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।
     शास्त्रों में गोवर्धन पूजा का बड़ा महत्व बताया गया है। गोवर्धन पूजा को प्रकृति का संरक्षण देने वाला पूजन माना गया है। इस वर्ष अमावस्या की दो तिथियां होने की वजह से जिन स्थानों पर पर 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई गई, वहां दूसरे दिन पड़वा तिथि पर गोवर्धन पूजन किया गया। धर्म नगरी उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजन किया। प्राचीन तिलकेश्वर गौशाला पहुंचे सीएम डॉ. यादव ने सबसे पहले यहां प्राचीन महादेव मंदिर में दर्शन पूजन किया और इसके बाद विधि विधान से गौवंश का पूजन करते हुए गाय को काजू बदाम सहित अन्य आहार खिलाया। सीएम यादव ने यहां बछिया को अपनी गोद में उठाकर दुलार किया और प्रतीक स्वरूप बनाए गए गोवर्धन को बछिया के खुरों से रौंदवाया।

Leave a reply