top header advertisement
Home - उज्जैन << शेषशायी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

शेषशायी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


नागदा| रोटरेक्ट क्लब ऑफ शेषशायी कॉलेज में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में प्रथम यशोदा चौहान, द्वितीय लक्ष्मी कल्याणे, तृतीय वैष्णवी पाठक, रितिका पाटीदार, शीतल महानंद, नंदनी मोदी रही। सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज स्टॉफ, विद्यार्थी सहित रोटरेक्ट पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्णायक सतीष गंगवाल रहे। आभार कॉलेज संचालक धर्मेंद्र गुप्ता ने माना।

Leave a reply