शिप्रा गहरीकरण और घाटों का विस्तार किया जायेगा -मुख्यमंत्री डॉ.यादव
उज्जैन- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का गत दिवस अखाड़ा परिषद उज्जैन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महन्त डॉ.रामेश्वरदास, महामंत्री महन्त रामेश्वर गिरिजी महाराज की
अगुवाई में परिषद के द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र में स्थाई निर्माण की अनुमति पर भोपाल में अभिनन्दन किया गया। परिषद द्वारा मुख्यमंत्री को शाल-श्रीफल के साथ गोल्ड प्लेटेड मयूर आकृति का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने सन्तों से चर्चा के दौरान कहा कि सिंहस्थ सम्बन्धी निर्णय सन्तों के समन्वय के साथ ही लिये जायेंगे। मुख्यमंत्री की सन्तों के साथ शिप्रा नदी गहरीकरण, घाटों के विस्तार, मेला क्षेत्र के अन्य कार्य जैसे विषयों पर चर्चा हुई।