top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर श्री सिंह व एसपी श्री शर्मा ने सपत्निक रेहड़ी व पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी की

कलेक्टर श्री सिंह व एसपी श्री शर्मा ने सपत्निक रेहड़ी व पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी की


उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार वोकल फॉर लोकल अभियान अन्तर्गत स्थानीय रेहड़ी व पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी प्रोत्साहित करने
मंगलवार दोपहर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने सपत्निक फ्रीगंज क्षेत्र स्थित शहीद पार्क पर दीपक, रंगोली, साज-सज्जा की सामग्री व बच्चों के खिलौने बेच रहे पथ विक्रेताओं व रेहड़ी वालों से खरीददारी की। खरीददारी के दौरान उन्होंने पथ विक्रेताओं से चर्चा कर उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्रीमती प्रियंवदा सिंह व श्रीमती अनुष्का शर्मा से चर्चा में दीपक विक्रेता श्रीमती प्रेमाबाई ने जानकारी दी कि वे और उनका परिवार दीपक का निर्माण करता है और वे प्रतिवर्ष दीपावली पर्व पर अस्थाई दुकान लगाकर दीपक विक्रय करती हैं।

Leave a reply