धनतेरस पर कुबेर देव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
उज्जैन में मंगलवार को धनत्रयोदशी के अवसर पर सुख, समृद्धि और धन की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने धन के देवता कुबेर देव के दर्शन कर रहे हैं। कुबेर की नाभि पर इत्र लगाकर कामना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे थे। मान्यता है कि, भगवान कृष्ण की गुरु दक्षिणा देने के लिए धन की पोटली लेकर कुबेर आए थे, फिर यहीं रह गए। तभी से यहां पर प्रतिमा विराजित है।
दीपावली पर्व की शुरूआत धनतेरस के साथ हो जाती है। मंगलवार को धनतेरस होने से सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री सांदीपनि आश्रम में स्थित कुबेर देव की प्रतिमा के दर्शन किए। आश्रम परिसर में स्थित 84 महादेव मंदिरों में 40वें क्रम में शामिल कुंडेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में कुबेर की प्राचीन प्रतिमा के दर्शन होते हैं।