top header advertisement
Home - उज्जैन << निकिता को राजेश सारड़ा ने श्री महाकालेश्वर की तस्वीर भेंट की

निकिता को राजेश सारड़ा ने श्री महाकालेश्वर की तस्वीर भेंट की


उज्जैन- भारत विकास परिषद सान्दीपनि द्वारा आयोजित समूह गान प्रतियोगिता एवं गरबा का भव्य आयोजन घूंघट गार्डन में हुआ। इस अवसर पर जागृति हायर सेकंडरी स्कूल जावद से डायरेक्टर आयुष जोशी के मार्गदर्शन में संगीत संयोजन कल्पना जोशी के साथ भाग्यश्री प्रजापत, गरिमा पाटीदार, उषा राजपूत, हर्षिता पाटीदार, नेहा पाटीदार, ऋतु पाटीदार ने प्राचार्य घनश्याम से आशीर्वाद लेकर समूह गान प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार अतिथियों में बालयोगी उमेशनाथ महाराज से प्राप्त किया गया। जिसमें फेमिना मिस इंडिया भारत की सुंदरी उज्जैन शहर की लाड़ली निकिता पिता अशोक पोरवाल को महाकाल के आशीर्वाद से भारत में ताज पहनाया गया। परिषद में अपने अनोखे अंदाज में आयी जिसे देखकर सभी प्रफुल्लित हो गये। अध्यक्ष राजेश पंड्या, राजेश सारड़ा स्टार फोटोग्राफर, भजन गायिका चित्रा परिहार, मुख्य गायिका जाह्नवी परिहार, डांडिया  क्वीन मनीषा राव ने श्री महाकालेश्वर की तस्वीर भेंट कर आने वाले समय में आप विश्व सुंदरी बने, यह महाकाल से प्रार्थना की। रागिनी म्यूजिकल ग्रुप डांस ऑफ इंडिया की संचालिका दीपा वर्रा, राग झलक म्यूजिकल ग्रुप अध्यक्ष अकरम खान, डायरेक्टर समिता शर्मा, आदरांजलि से हेमा गडकरी, फिरोज की मेन, लायन्स क्लब उज्जैन अशोक अध्यक्ष संजीव गडकरी, स्नेहा शर्मा, परी ठाकुर आदि ने रोड़ शो के दौरान स्वागत किया। यह जानकारी नम्रता जायसवाल मुख्य गायिका एवं राजेश सारड़ा स्टार फोटोग्राफर ने संयुक्त रूप से दी।

Leave a reply