top header advertisement
Home - उज्जैन << किशोर न्याय बोर्ड में उज्जैन के आरोण्या व उपाध्याय सदस्य बने वनवासी कल्याण परिषद ने किया स्वागत

किशोर न्याय बोर्ड में उज्जैन के आरोण्या व उपाध्याय सदस्य बने वनवासी कल्याण परिषद ने किया स्वागत


उज्जैन- म.प्र.शासन द्वारा किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के अंतर्गत किशोर न्याय बोर्ड उज्जैन में सदस्य के रूप में विजयेन्द्रसिंह आरोण्या एवं श्रीमती रचना उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। मंत्रालय महिला बाल विकास विभाग के उपसचिव माधवी नागेन्द्र ने दिनांक 24.10.2024 को इस आशय की अधिसूचना  जारी की है।
नगरीय इकाई के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन के अनुसार इस नियुक्ति पर वनवासी कल्याण परिषद की ओर से लोकमान्य तिलक विद्यालय उज्जैन स्थित अमर शहीद राजाभाउ महाकाल सभागृह में पुष्पमाला पहनाकर आरोण्या व श्रीमती उपाध्याय का स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल, मनजीतसिंह डंग, बालकृष्ण यादव, गोविंद मूंदड़ा, संजय कुमरावत, के.आर.रायकवार, धर्मेन्द्र वाधवानी, वात्सत्यसिंह सिसौदिया, जोगेश गोविन्दानी, विकास रघुवंशी, देवेन्द्र जोशी, जयप्रकाश दुबे, वीरेन्द्र उपाध्याय, अरूण खत्री, सत्यनारायण कहार, प्रेम सेठिया, नरेन्द्रसिंह सेंगर, आलोक शर्मा, नवीन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a reply