top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल की भस्मारती दर्शन व्यवस्था में बदलाव के संकेत, अब रात 2 बजे से सीधे मानसरोवर गेट मिलेगी भक्तों को एंट्री

महाकाल की भस्मारती दर्शन व्यवस्था में बदलाव के संकेत, अब रात 2 बजे से सीधे मानसरोवर गेट मिलेगी भक्तों को एंट्री


उज्जैन - ये खबर भगवान महाकाल के भक्तों के लिए अच्छी है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अब पूरी रात कतार में नहीं लगना पड़ेगा और न ही उन्हें रातभर मंदिर के बाहर खड़े रहने की जरूरत पड़ेगी। अब आम भक्तों को रात 2 बजे से सीधे मान सरोवर गेट से एंट्री दी जाएगी। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले नई व्यवस्था शुरू हो सकती है। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि हम इसे एक-दो दिन में लागू करने जा रहे हैं। भस्मारती के लिए तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। अभी आम श्रद्धालुओं को मान सरोवर गेट से तो प्रवेश मिल रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें आधी रात से भारत माता मंदिर के पास लाइन में लगना पड़ता है। बच्चे-बुजुर्ग सभी 5 घंटे तक लाइन में लगकर पट खुलने का इंतजार करते हैं। मंदिर प्रशासक अब इस व्यवस्था को खत्म करने जा रहे हैं।
इसलिए हुआ ऐसा
मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि वे दो दिन पहले औचक निरीक्षण के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि रात 11 बजे से कतार में लगने वाले भक्त भस्म आरती में प्रवेश करने के लिए बहुत परेशान होते हैं। उनकी इसी परेशानी को देखते हुए नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब रात 2 बजे से महाकाल मंदिर के मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से लाइन शुरू होगी।

Leave a reply