top header advertisement
Home - उज्जैन << सिंहस्थ के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाएं, विकास कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण हो

सिंहस्थ के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाएं, विकास कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण हो


उज्जैन- अपर मुख्य सचिव श्री राजौरा ने सिहंस्थ 2028 के कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों में टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर उन्हें प्रारंभ करवाएं। सिंहस्थ के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाएं। ताकि निर्माण कार्य अपने निर्धारित समय पर पूर्ण हो सकें। सिंहस्थ के संबंध में जल निगम द्वारा जल संरचनाओं, पेयजल आपूर्ति , सीवेज डिस्पोजल प्लान और पानी की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गईं। बताया गया कि सिंहस्थ के लिए अतिरिक्त 160 से 170 एमएलडी पानी की आवश्यकता होगी। सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण श्री संदीप सोनी द्वारा सिंहस्थ के मास्टर प्लान के संबंध में जानकारी दी गई।

Leave a reply