top header advertisement
Home - उज्जैन << साल में सोना 18,100 और चांदी 28,100 रुपए महंगी

साल में सोना 18,100 और चांदी 28,100 रुपए महंगी


इस वर्ष दीपावली और धनतेरस की सोना-चांदी की खरीदी में िपछले साल से सोना 24 कैरेट 18,100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 28,100 रुपए प्रतिकिलो के दाम अधिक चुकाना पड़ेंगे। आज की ताजा स्थिति के ये भाव है, जो आगामी धनतेरस को एक हफ्ते पहले के हैं। आगे भाव बढ़ने की उम्मीद अधिक बताई गई है।

सराफा के दलाल ने गत वर्ष और इस वर्ष का आंकलन कर बताया 2023 में धनतेरस 10 नवंबर को थी। उस समय सोना 24 कैरेट 62,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 70,400 रुपए प्रतिकिलो बिकी थी। इस साल भाव की रफ्तार डिजिटल होने से आगामी धनतेरस पर चांदी 1,00,000 यानी एक लाख रुपए पार कर ले और सोना भी 81 से 82 हजार रुपए पर हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। क्योंकि विदेशी खबरों में दोनों बेशकीमती धातुओं के भाव में लंबी तेजी का आकलन बताया गया है।

दीपावली व धनतेरस की खरीदी तो आम और खास वर्ग वर्षों से करते आए हैं। ऐसे में सोने की गिन्नी, चांदी का सिक्का और चांदी के बर्तन तो आवश्यक रूप से खरीदे जाते हैं। ये बर्तन भगवान की पूजा के लिए होते हैं। इसमें चांदी की थाली और चांदी का लोटा इसके अलावा चम्मच और अन्य उपयोगी बर्तन खरीदे जाते हैं। पहले 24 व 25 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र होने से सराफा बाजार में खरीदी की उम्मीद की जा रही है। इस वर्ष कम वजन की ज्वैलरी बाजार में अधिक दिखाई देगी। महंगा सोना-चांदी होने से अब कम वजन के आभूषण चलन में ले जा रहे हैं। देखा जाए तो बेहतर खरीदी धनतेरस पर होती है। वर्तमान में सोना 24 कैरेट 80,600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 98,500 रुपए प्रतिकिलो के भाव चल रही है। दीप पर्व के चलते शहर में घर-दुकान-ऑफिस सजावट के लिए आर्टिफिशल फूल, लड़ी, तोरण द्वार की दुकानें लग चुकी है। यह दुकानें गोपाल मंदिर, छत्रीचौक, शहीद पार्क के साथ कई स्थानों पर लगी है।

Leave a reply