top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ जलप्रदाय व्यवस्था सम्बन्धी बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ जलप्रदाय व्यवस्था सम्बन्धी बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश


उज्जैन- बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ जलप्रदाय व्यवस्था सम्बन्धी बैठक लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने शहर की जलप्रदाय व्यवस्था तथा आने वाले सिंहस्थ-2028 में पेयजल प्रदाय सम्बन्धी व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर जलप्रदाय व्यवस्था से सम्बन्धित कार्यों को गंभीरता से लिया जाकर समय-समय पर जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर जानकारी से अवगत कराया जाये। पानी का अपव्यय न हो। बैठक में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह, सहायक कलेक्टर श्री गगन सिंह मीणा, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, जल निगम के महाप्रबंधक श्री घनश्याम उपाध्याय आदि उपस्थित थे। बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक श्री उपाध्याय ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जल निगम की प्रगतिरत नर्मदा गंभीर समूह जल प्रदाय योजना  की जानकारी से अवगत कराया। साथ ही योजना के लिए NVDA से आवंटित जल मात्रा एवं गंभीर डेम से उक्त योजना की किस प्रकार कनेक्टिविटी है, इस सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर को अवगत कराया गया कि ग्रामीण समूह योजना हेतु नर्मदा शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना से आवश्यक 44.77 Mcm पानी
का शासन स्तर से आवंटन हो चुका है। अतः गंभीर के भंडारण से समूह योजना हेतु पेयजल की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि प्रारंभिक वर्षों में गंभीर के भंडारण में मांग अनुसार जल उपलब्ध किया जा सकेगा। बैठक में श्री उपाध्याय ने सिंहस्थ-2028 मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था एवं गंदे पानी के निष्पादन के प्रस्तावों से अवगत कराया। बताया गया कि सिंहस्थ 2028 में लगभग 150 MLD शोधित जल की आवश्यकता होगी। वर्तमान शहर की व्यवस्था से मेले में व्यवस्था किया जाना संभव नहीं है, अतः नवीन जलशोधन संयत्र का निर्माण किया जाना होगा। इस हेतु रॉ वॉटर की व्यवस्था भी Nvda की नर्मदा गंभीर परियोजना से प्रस्तावित किया गया है।

Leave a reply