top header advertisement
Home - उज्जैन << भाजपा में सक्रिय सदस्य बनाना शुरू

भाजपा में सक्रिय सदस्य बनाना शुरू


भाजपा में सक्रिय सदस्यता का दौर जारी है। संगठन चुनाव के पहले की इस प्रक्रिया में पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता सभी जुटे हुए है। सोमवार तक पार्टी के लोकशक्ति कार्यालय में 9 मंडलों के करीब 400 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्यता के आवेदन फॉर्म जमा करवा दिए थे।

मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि पार्टी के संविधान के तहत उन्हीं कार्यकर्ता को दायित्व मिलेगा जो कि सक्रिय सदस्य होंगे। सक्रिय सदस्य भी वे ही बन पाएंगे जिन्होंने 50 से अधिक साधारण सदस्य बनाए हैं।

Leave a reply