top header advertisement
Home - उज्जैन << मौसम का हाल: 7 दिन में 2 डिग्री गिरा रात का पारा, 10 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम का हाल: 7 दिन में 2 डिग्री गिरा रात का पारा, 10 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड


बादलों ने मौसम को बदल दिया है। एक सप्ताह में रात के तापमान में 2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है जबकि दिन के तापमान में मामूली अंतर आया है। दिन की शुरुआत हल्की ठंड से हो रही है लेकिन दोपहर में धूप के तेवर तीखे ही दिखाई दे रहे हैं।

मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही ठंड के आगमन की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मावठा गिरने के बावजूद तापमान में कोई खास कमी नहीं आई।

अब मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने की अनुमान लगा रहा है। चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन प्रदेश के पांच सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शामिल रहा। बड़वानी- 22.7, रतलाम 22.6, शिवपुरी-22.2, खरगोन/ नर्मदापुरम- 22 और उज्जैन 21.8 डिग्री पर रहा। वरिष्ठ वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह के अनुसार 10 नवंबर से ही ठंड बढ़ने का अनुमान है।

Leave a reply