औदीच्य ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने गरबा कर मनाई शरद पूर्णिमा
उज्जैन- औदीच्य ब्राह्मण समाज की महिला समिति गरबा उत्सव का आयोजन कर शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया। अंकपात के पास वैदेही गार्डन में यह आयोजन रखा गया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती श्लेषा महेश व्यास ने बताया श्रीमती चन्द्रिका ज्ञानी, इंदिरा जोशी, माया बधेका आदि ने माँ अम्बे जी की आरती की।
इसके पश्चात गरबा आयोजन प्रारंभ हुआ। 10 गरबा समूहों ने इस अवसर पर प्रस्तुतियां देकर समाजजनों को मंत्रमुग्ध किया। आयोजन में सहस्त्र औदीच्य समाज वरिष्ठ जन समिति, औदीच्य युवा कल्याण समिति के सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग रहा। संचालन श्याम मेहता ने किया व आभार श्रीमती उमा आचार्य ने माना। कार्यक्रम में महेश ज्ञानी, उद्धव जोशी, महेश व्यास, प्रेमशंकर पण्ड्या, ओमप्रकाश पण्डया, शरद त्रिवेदी, प्रमोद जोशी, श्याम आचार्य, पंकज जोशी, चेतन जोशी, डाॅ. प्रवीण पंड्या, प्रवीण ठाकुर, महेश पंडित, पुष्पेंद्र रावल, रमेश दुबे, आकाश जोशी, कुलदीप व्यास, राजेश शास्त्री, देवेंद्र शुक्ला, पीयूष पंड्या, सुभाष शर्मा, करण पंड्या, विष्णुकांता पंड्या, पूर्णिमा दवे, सुनीता शुक्ला, शोभा पाठक, सुचित्रा मेहता, शोभना मेहता, मंजू मेहता, रेखा आचार्य, ज्योत्सना जोशी, अनीता ठक्कर, सीमा व्यास, तृप्ति जोशी, गीतांजलि शर्मा, श्वेता जोशी, मनोरमा उपाध्याय, अनुराधा पाठक, मंजू जोशी, संगीता पंड्या, संध्या ठक्कर, अरुणा पंड्या, स्मिता पाठक शामिल हुए।