मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत अमृतसर की यात्रा 21 अक्टूबर को रवाना होगी
उज्जैन- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत 21 अक्टूबर को अमृतसर यात्रा की स्पेशल
ट्रेन से उज्जैन जिले के 200 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिये रवाना किया जायेगा। यात्रा की वापसी 24 अक्टूबर
को होगी। यात्रा के लिये नगरीय निकाय से 725 एवं ग्रामीण निकाय से 845 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किये
गये हैं। दर्ज आवेदनों में से कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी से नगरीय निकाय से 70 एवं ग्रामीण निकाय से 130
व्यक्तियों की चयन सूची और जिले के लिये कुल 20 व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। चयन सूची
एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन सम्बन्धित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में किया
जा सकता है। जिन व्यक्तियों का चयन नहीं हुआ है, उनके द्वारा सादे कागज पर सम्बन्धित निकाय में
सहमति देने पर उनके आवेदन-पत्र को आगामी यात्रा के लिये मान्य किया जायेगा। इस आशय की जानकारी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी द्वारा दी गई।