राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रदेश अव्वल
उज्जैन- राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनका लाभ पात्र हितग्राहियों को
दिलाने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बना हुआ है। इन योजनाओं में एक योजना राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम भी है। प्रदेश में कार्यक्रम अंतर्गत एफ.एम.डी टीकाकरण के चार चरण पूर्ण हो गए हैं। चतुर्थ चरण में प्रदेश में 2 करोड़ 40 लाख 47 हजार गौ एवं भैंस वंशी पशुओं का टीकाकरण कर भारत पशुधन एप पर दर्ज किया गया है। यह संपूर्ण देश में सर्वाधिक है।