प्रजापतिनगर में किया 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
उज्जैन | पीलिया खाल क्षेत्र के प्रजापति नगर में लगातार दूसरे वर्ष आतिशबाजी के साथ रावण दहन कार्यक्रम का हुआ। प्रजापति मित्र मंडली के आयोजन में रावण दहन से पूर्व राम-लक्ष्मण व हनुमान जी की पूजन-आरती की गई। अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, समाजसेवी रवि सोलंकी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमेय आप्टे, भाजयुमो अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, अभा प्रजापति कुंभकार महासंघ जिलाध्यक्ष गुलाबचंद प्रजापति, महासचिव प्रकाश प्रजापति, युवा अध्यक्ष कमल नंदवाना आदि ने पूजन किया। मुख्य संयोजक भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राहुल प्रजापति ने बताया कार्यक्रम संयोजक कमलेश प्रजापति, पिंटू प्रजापति, रोहित प्रजापति, छोटू प्रजापति, मनोज प्रजापति, दौलत प्रजापति, यश प्रजापति, टीकाराम प्रजापति, तरुण प्रजापति ने अतिथियों का साफा बांधकर व दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया।
वल्लभनगर के रावण चौक पर हुआ पुतले का दहन
उज्जैन | विजयादशमी पर्व के चलते बासी दशहरा पर वल्लभनगर के रावण चौक पर रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी हुई।