स्व. श्री जोशी का पुण्य स्मृति दिवस दशहरा मिलन के रूप में मनाया
उज्जैन- शहर की एकमात्र व्यायाम को समर्पित 108 वर्षीय संस्था, अ.प्रा.जी. व्यायामशाला के पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. श्री गुरु प्रसाद जोशी का पुण्य स्मृति दिवस दशहरा मिलन समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व. जोशी के अभिन्न मित्र श्री चंद्रशेखर पंड्या ने की। अतिथियों में संस्था कार्य अध्यक्ष सत्यनारायण शास्त्री, मंत्री गोपाल व्यास, उत्सव समिति अध्यक्ष विनोद चौरसिया थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने स्वर्गीय श्री जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया संबोधन में शिक्षक यशवंत गुमास्ते श्री जोशी के जीवन संस्मरण सुनाए अतिथि गणों ने श्री जोशी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा संस्था हित में किए गए कार्यों का विवरण सुनाया। इस अवसर पर संस्था की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर चंद्रशेखर पंड्या का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेंद्र जैन, शिक्षक सुश्री अलका भारद्वाज, नितिन जोशी(एड),राजेश बैरागी सहित विद्यार्थीगण, व्यायाम प्रेमी जन एवं अभिभावक गण उपस्थित थे संचालन गजानन रामी ने किया एवं आभार विनोद चौरसिया ने माना।