top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर ने सिंहस्थ-2028 के प्रस्तावित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक ली

कलेक्टर ने सिंहस्थ-2028 के प्रस्तावित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक ली


उज्जैन- कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभा कक्ष मे सिंहस्थ- 2028 के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा
बैठक ली। बैठक में राजस्व विभाग के सरकारी आवास और कार्यालय के प्रस्तावित निर्माण के समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिये की राजस्व कॉलोनी का लेआऊट शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्तुत क‍िया जाये और अगले सात दिनों में अन्य सभी औपचार‍िकताएं पूर्ण कर ली जाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिये की सभी विभाग आगामी सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत होने वालेनिर्माण कार्यों की डीपीआर तैयार कर लें। सिंहस्थ- 2028 के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों का प्रीऑड‍िट करवाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए साथ ही निर्माण कार्य के लिए एक सलाहकार भी रखा जाए। इस हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किये जाने का प्रस्ताव भी तैयार कर राज्य शासन को भेजा जाए। जिसके द्वारा समय समय पर सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का विश्‍लेषण किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमति जयत‍ि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, सीईओ यूडीए श्री संदीप सोनी एवं संबध‍ित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a reply