top header advertisement
Home - उज्जैन << ​​​​​​​भाजपा सदस्यता अभियान:आज आखिरी दिन संभाग में 3.71 लाख सदस्यों की जरूरत; मुख्यमंत्री समेत 5 विधायक आगे 19 विधायकों की साख दांव पर

​​​​​​​भाजपा सदस्यता अभियान:आज आखिरी दिन संभाग में 3.71 लाख सदस्यों की जरूरत; मुख्यमंत्री समेत 5 विधायक आगे 19 विधायकों की साख दांव पर


भाजपा के साधारण सदस्यता अभियान का मंगलवार को आखिरी दिन है। प्रदेश संगठन से उज्जैन संभाग को मिले 19 लाख 64 हजार 750 सदस्य बनाने के न्यूनतम लक्ष्य के एवज में सोमवार सुबह तक 15 लाख 92 हजार 994 लोग पार्टी से जुड़ पाए थे। ऐसे में अब यदि संभाग के भाजपाइयों को टारगेट पूरा करना है तो इस आखिरी दिन में इन्हें 3 लाख 71 हजार 756 सदस्य बनाने होंगे।

उज्जैन संभाग के सात जिलों की कुल 29 में से 24 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इनमें से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उज्जैन दक्षिण व उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की मल्हारगढ़ सहित भाजपा के कब्जे वाली 5 विधानसभाओं में लक्ष्य की तुलना में अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं, जबकि भाजपा के 19 विधायकों की साख अभी भी दांव पर हैं। इन्हेंे आज लक्ष्य हासिल करना होगा।

संभाग के सात जिलों में से केवल आगर-मालवा ही न्यूनतम लक्ष्य से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ पाया है। वह भी ऐसी स्थिति में जब आगर-मालवा जिले की दो में से एक सुसनेर विधानसभा सीट कांग्रेस के पास है। अभियान में एक ये स्थिति भी सामने आ रही है कि कुछ जिलों की शहर वाली विधानसभाओं में तो लक्ष्य लगभग प्राप्त कर लिए गए हैं लेकिन वहां की ग्रामीण विधानसभाओं के कारण ओवरऑल टारगेट पिछड़ रहा है।

उज्जैन जिले में भी ऐसी ​ही स्थिति देखने को मिल रही है। यह कि यहां की सात में से दो (उज्जैन उत्तर व उज्जैन दक्षिण) विधानसभा शहर की है। इनके न्यूनतम लक्ष्य 1 लाख 35 हजार 500 के एवज में शहर के भाजपाइयों ने 1 लाख 93 हजार 903 सदस्य बना दिए हैं। यानी लक्ष्य से अधिक। लेकिन उज्जैन जिले की पांचों ग्रामीण विधानसभाओं में 3 लाख 20 हजार 500 न्यूनतम लक्ष्य के मुकाबले केवल 1 लाख 93 हजार 636 लोग ही सदस्य बन पाए हैं। इस तरह से पूरे उज्जैन जिले की सातों विधानसभाओं में ये प्राप्त न्यूनतम लक्ष्य से 68 हजार 461 सदस्य दूर है।

Leave a reply