top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में आज भी हो सकती है बारिश

उज्जैन में आज भी हो सकती है बारिश


मानसून की विदाई के आठ दिन बाद शनिवार-रविवार को 24 घंटे में 47 मिमी मावठा गिरा। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। ऐसे में दिन और रात के तापमान में 4.1 डिग्री का अंतर रहा। सुबह से बादल छाए रहने के बावजूद दिन में धूप भी निकली, लेकिन उसका प्रभाव बहुत कम रहा। इससे नमी बढ़ गई। आर्द्रता सुबह 91 और शाम को 95 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह 8 और शाम को 4 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भी शहर के आसमान पर बादल छाए रहने और मावठा गिरने का अनुमान लगाया है। उनका कहना है दक्षिणी मानसून मालवा से विदा हो चुका है। अब जो बारिश होगी, वह मावठा ही कहलाएगा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिन बादलों की आवाजाही रहने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। दिन की तुलना में रात में मौसम में बदलाव महसूस होगा।

Leave a reply