दशहरा पर्व पर विशेष:मंगलनाथ मार्ग पर बन रहा भव्य श्रीराम मंदिर
शहर में खाकचौक-सांदीपनि आश्रम मार्ग (मंगलनाथ मार्ग) पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण जारी है। श्री स्वामी रामानंद संत आश्रम द्वारा करीब 60 फीट ऊंचा श्रीराम मंदिर बनवाया जा रहा है। काफी समय से इसका निर्माण कार्य चल रहा है। सिंहस्थ 2028 में आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी यहां भगवान के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए तैयारी चल रही है।