उज्जैन में RSS के पथ संचलन पर फूलों की वर्षा
उज्जैन में शनिवार को विजय दशमी के अवसर पर शहर के कई इलाकों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकला, जिसमें बड़ी संख्या में आरएसएस के कार्यकर्ता संचलन में शामिल हुए। इस दौरान रहवासियों ने संचलन में कदम ताल मिलाते चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर पुष्प बरसाए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपने स्थापना दिवस पर पूरे देश में परंपरागत पथ संचलन का आयोजन किया गया। शहर में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हाथों में बैंड, लाठी लेकर बस्ती स्तर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवक अपनी परंपरागत वेशभूषा के साथ निकले।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पारंपरिक तौर पर विजयादशमी पर्व पर विजय उत्सव के रूप में यह पथ संचलन निकाला जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में स्वयं सेवक अपनी वेशभूषा में पथ संचलन में शामिल होते हैं। संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों से राष्ट्र निर्माण में कार्य करने का आह्वान किया।