आज शुक्रवार को नवरात्रि की महाअष्टमी पर माता मंदिरों पर शासकीय नगर पूजा चढ़ाई गई
उज्जैन- आज शुक्रवार को नवरात्रि की महाअष्टमी पर माता मंदिरों पर शासकीय नगर पूजा चढ़ाई गई। चौबीस खम्बा माता मंदिर पर कलेक्टर नीरज सिंह ने माता महामाया और माता महालाया का पूजन-अर्चन कर मदिरा का भोग लगाकर पारंपरिक रूप से पूजन-अर्चन किया। राजा विक्रमादित्य के समय से चली आ रही है नगर पूजा की परंपरा।