मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत मां कामाख्या देवी के लिये यात्रा 13 अक्टूबर को
उज्जैन- नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के द्वारा जानकारी दी
गई कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत मां कामाख्या देवी के लिये यात्रा रविवार 13
अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन से रवाना होगी। इसमें उज्जैन जिले के 300 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिये
भेजा जायेगा। यात्रा की वापसी 18 अक्टूबर को होगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने इस सम्बन्ध
में निर्देश दिये हैं कि उज्जैन जिले के यात्रीगण 13 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तथा यात्रा की व्यवस्था
में लगे जिला स्तर एवं नगरीय/ग्रामीण निकाय के अधिकारी-कर्मचारी सुबह 5 बजे माधव नगर रेलवे
स्टेशन (नये पुल के पास प्लेटफार्म नम्बर-8) पर उपस्थित होंगे। जहां यात्रियों की पहचान फोटोयुक्त
आईडी और समग्र आईडी से की जाकर सम्बन्धित नगरीय/ग्रामीण निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों
द्वारा टिकिट वितरण की कार्यवाही की जायेगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रीगणों का स्वागत जिले के
गणमान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सुबह 6.30 बजे किया जायेगा।