top header advertisement
Home - उज्जैन << माँ के चरणों में पचास वर्षो की निष्पक्ष सेवा श्री हरसिद्धि भक्त मंडल में संभव- सुनील जैन

माँ के चरणों में पचास वर्षो की निष्पक्ष सेवा श्री हरसिद्धि भक्त मंडल में संभव- सुनील जैन


उज्जैन- श्री हरसिद्धि भक्त मंडल द्वारा पचास वर्षो की माँ हरसिद्धि के चरणों में निरंतर सेवा कार्य कर रही है जो की शहर की एक मात्र संस्था है जो निष्पक्ष भाव से सांस्कृतिक धार्मिक सामाजिक सरोकार का दायित्व का निर्वाह कर रही है भक्त मंडल आपसी समन्वय से कार्य करती है इसके लिये मंडल के सभी सदस्य बधाई के पात्र है उक्त विचार अक्षर विश्व के प्रधान सम्पादक श्री सुनील जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये विशेष अतिथि ओम प्रकाश मिश्र सीएसपी विजय कुमार जी एजीएम  केनरा बैंक, समाज सेवी प्रदीप अग्रवाल थे श्री हरसिद्धि भक्त मंडल के तत्वाधान में स्वर्ण जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेला में नवदुर्गा नगर ॐ अनिका सामाजिक एवम भव्य सांस्कृतिक सामाजिक संस्था की निर्देशिका कशिश सितलानी,कीर्ति प्रमाणिक के नेतृत्व में  कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई  श्री हरसिद्धि भक्त मंडल के पदाधिकारीयो द्वारा मां हरसिद्धि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया स्वागत मंडल के अध्यक्ष संतोष जाधव, सचिव सुनील वर्मा ,कोषाध्यक्ष पवन नागर,प्रमेंद यादव, विरेंद्र्र शर्मा ज्योति ठाकुर कल्पना नायक ने किया कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेश्वर दुबे ने किया मंडल के पदाधिकारियों द्वारा निर्देशिको स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया इस अवसर पर मंडल के शिवनारायण चौबे, राजेंद्र जोशी, गोपाल व्यास, सत्यनारायण तोनगरिया,विनय नामदेव विरेंद्र परमार आदि सदस्य मौजूद रहे

Leave a reply