top header advertisement
Home - उज्जैन << दशहरा पर्व पर कई दिनों तक होगा रावण का दहन

दशहरा पर्व पर कई दिनों तक होगा रावण का दहन


उज्जैन- विजयादशमी पर दशहरा मैदान और कार्तिक मेला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जावेगा। इसके अलावा भैरवगढ़ में भी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बासी दशहरा पर शास्त्री नगर मैदान में होगा रावण का दहन। उसी शाम नानाखेड़ा स्टेडियम में भी रावण का दहन किया जाएगा। इसके अलावा अंकपात मार्ग खाकचौक पर भी रावण दहन का आयोजन होगा। नये शहर फ्रीगंज में डालडा फैक्टरी मैदान मक्सी रोड पर पुल के नीचे, उसी शाम सिद्धवट मैदान पर भी रावण के पुतले जलाये जाएगें। इन बड़े आयोजनों के अलावा भी सैकड़ों स्थानों पर भी रावण दहन के छोटे-बड़े आयोजन किये जाएगें।

Leave a reply