रोज दो घंटे कर्मचारियों की समस्याएं सुनेंगे जिलाध्यक्ष
उज्जैन | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेमराज घावरी रोज दो घंटे देंगे। संघ अंतर्गत आने वाले 54 विभागों के कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्याएं बताने पर जिलाध्यक्ष संबंधित विभाग के अधिकारी से रूबरू चर्चा कर समस्या का निराकरण करवाएंगे। घावरी ने बताया कर्मचारी अपनी समस्याएं लिखित में देकर और अपने विभाग के अधिकारी से समय लेकर अवगत कराएं।