तीन दिन में नौ जगह होंगे दहन के आयोजन
विजयादशमी पर बुराई के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर 12 से 14 अक्टूबर तक दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। विभिन्न समिति प्रमुखों के अनुसार रावण दहन के लिए पुतला निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। एक-दो दिन में इसे फाइनल टच दे दिया जाएगा। रावण दहन समिति की ओर इस बार संत, महंत के साथ जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके पहले रंगारंग आतिशबाजी का दौर भी जारी रहेगा।
दशहरा मैदान : हाथ में तलवार के साथ ढाल रहेगी ऊंचाई : 101 फीट, वर्ष : 62, दहन- 8.30 बजे आतिशबाजी : शाम 7.30 बजे से, सीताराम ग्वालियर, भय्यू भाई देवास कार्तिक मेला मैदान : तलवार और ढाल लिए रहेगा ऊंचाई : 101 फीट, वर्ष 42वां, दहन- 8.30 बजे आतिशबाजी : शाम 7.30 बजे से, ग्वालियर व देवास के कलाकार भैरवगढ़ : स्वच्छता का संदेश देगा रावण का पुतला ऊंचाई : 101 फीट, 27 वर्ष, दहन- रात 8 बजे आतिशबाजी : शाम 7 बजे से, छोटे खान व आरिफ खान, देवास
शास्त्री नगर मैदान : चलित रावण, तीन भागों में बंटेगा। ऊंचाई : 101 फीट, 30 वर्ष, दहन- रात 8.30 बजे आतिशबाजी : शाम 7 बजे, कलाकार शिवपुरी और ग्वालियर नानाखेड़ा स्टेडियम : रंग-बिरंगी लाइट्स के साथ अट्टहास करेगा ऊंचाई : 101 फीट, 20 वर्ष, दहन- रात 8.30 बजे आतिशबाजी : शाम 7 बजे से, स्थानीय कलाकार खाकचौक अंकपात : पहले पुतले को मारते थे पत्थर से, अब जलाएंगे ऊंचाई : 51 फीट, 200 साल, दहन- रात 8.30 बजे आतिशबाजी : शाम 7.30 बजे, स्थानीय कलाकार करेंगे डालडा फैक्टरी मैदान मक्सी रोड : विभिन्न भागों में बंटेगा पुतला ऊंचाई : 101 फीट, 22वां वर्ष, दहन- रात 9 बजे आतिशबाजी : रात 8.30 बजे से, जयपुर के कलाकार करेंगे सिद्धवट मैदान : आंखों में लाल रंग के साथ अट्टहास ऊंचाई : 101 फीट, वर्ष 150, दहन- रात 8.30 बजे आतिशबाजी : शाम 7.30 बजे से, राऊ के कलाकार आएंगे