उन्हेल- इंगोरिया - गोविंदपुर मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजें
उज्जैन- सांसद श्री फिरोजिया ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम अंतर्गत उज्जैन मक्सी मार्ग, उज्जैन इंदौर 6 लेन मार्ग, उज्जैन जावरा फोरलेन और इंदौर उज्जैन वैकल्पिक मार्ग की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उन्हेल इंगोरिया होते हुए गोविंदपुर मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजें। सिंहस्थ के दृष्टिगत हेवी ट्रैफिक प्रबंधन में यह मार्ग बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने सेतु विकास निगम को भी हरिफाटक ब्रिज सहित अन्य सेतु विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।