top header advertisement
Home - उज्जैन << संजीवनी क्लीनिक के निर्माण एवं उन्नयन की समीक्षा

संजीवनी क्लीनिक के निर्माण एवं उन्नयन की समीक्षा


उज्जैन- उज्जैन नगर पालिक निगम छत्रपति शिवाजी भवन के सभाग्रह मे अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को संजीवनी क्लीनिक के निर्माण एवं उन्नयन कार्य की झोनवार समीक्षा की। अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह ने सभी झोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो संजीवनी क्लिीनिक बनकर तैयार हो गये हैं उन्हे शीघ्र ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कार्यालय को हेण्ड ओवर किया जाए। जिन संजीवनी क्लीनिक का उन्नयन कार्य चल रहा उन कार्यो में प्रगति लायी जाये। अपर आयुक्त श्री सिंह ने निर्देशित किया कि नक्शे के अनुरूप ही संजीवनी  क्लीनिक का निर्माण किया जाये नक्शे के विपरित बनते है तो झोनल अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। जहॉ संजीवनी क्लीनिक के लिए वार्ड में नगर निगम के पास भूमि नहीं है  उसके लिए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भूमि की मांग की जाये। अपर आयुक्त श्री सिंह ने संजीवनी क्लीनिक के निर्माेंा ममे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिये। बैठक जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से ए.पी.एम. डॉ. वासुनिया, डीवीजनल कन्सल्टेंट श्री के. सी. परमार सहित नगर निगम के सभी झोन अधिकारी एवं उपयंत्री उपस्थित थे।

Leave a reply