सीएमएचओ डॉ.पटेल द्वारा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का निरीक्षण किया गया
उज्जैन- गत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक कुमार पटेल द्वारा शहर के नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के
दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक आंबापुरा में साईनेज लगवाने एवं मुख्य द्वार पर आयुष्मान आरोग्यम मंदिर संबंधी ब्राण्डिंग के निर्देश भी दिये।