सीएमएचओ डॉ.पटेल द्वारा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का निरीक्षण किया गया
उज्जैन- गत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक कुमार
पटेल द्वारा शहर के नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के
दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक आंबापुरा में साईनेज लगवाने एवं मुख्य द्वार पर
आयुष्मान आरोग्यम मंदिर संबंधी ब्राण्डिंग के निर्देश भी दिये।
शहर में स्थापित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक राधामोहन की गली में भवन की दीवारों पर
आईईसी एवं मुख्य द्वार पर आयुष्मान आरोग्यम मंदिर संबंधी ब्राण्डिग करवाने के निर्देष दिए गए।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक अनंतपेठ में साफ-सफाई करवाकर संस्था में शीघ्र ओपीडी
संचालन शुरू किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही दवाई वितरण केन्द्र, ओपीडी एवं जांच कक्ष का
भी अवलोकन किया गया एवं नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं निरन्तर उपलब्ध कराने एवं
क्लिनिक का संचालन निर्धारत प्रोटोकाल अनुसार करने हेतु निर्देश दिये गये।