रंगोली भारतीय समाज, संस्कृति एवं ग्रामीण परिवेश से जुड़ी
तराना | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में 2014 से सेवा पखवाड़ा मनाती आ रही है। इस वर्ष भी भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ उज्जैन द्वारा यूनिवर्सल अकादमी कनासिया में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बच्चों ने रंगोली बनाई एवं उन्हें पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ताराचंद गोयल थे। उन्होंने कहा रंगोली भारतीय समाज, संस्कृति एवं ग्रामीण परिवेश से जुड़ी हुई है। जिपं सदस्य ईश्वरलाल जिगर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की जानकारी नाहरसिंह पंवार ने दी। इस दौरान ग्राम पंचायत करंज सरपंच राजेश जोशी, रामबाबू पाटीदार अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा उज्जैन, उदयसिंह दरबार पूर्व सरपंच बरड़वा, अशोक चावड़ा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक, धर्मेंद्र डॉन सांसद प्रतिनिधि, मोकमसिंह सिसौदिया शिक्षक प्रकोष्ठ विधानसभा संयोजक मौजूद रहे। आभार किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश पटेल ने माना।