मावा 20 रुपए किलो महंगा अब 280 किलो हो गया
उज्जैन | नवरात्रि पर्व को निकली मांग के चलते मावा 20 रुपए बढ़ गया है। मावा खरीदारों की श्राद्ध पक्ष के चलते कमी आ गई थी। अब मावा के नए भाव 280 रुपए किलो हो गए हैं। जल्द ही 300 रुपए प्रतिकिलो के भाव की संभावना भी बताई जा रही है। पहले भाव 260 रुपए किलो के चल रहे थे। मावा बाजार ढाबारोड पर वर्षों पुरानी 6 से 7 दुकानें संचालित है। गांव गांव से मावा उत्पादक इन दुकानों पर प्रतिदिन मावा बेचने आ रहे हैं। मावा व्यापारियों के अनुसार इस समय दूध की शॉर्टेज और भाव बढ़ने से भाव वृद्धि की गई है। इसके अलावा मावा की प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने से अब सस्ते भाव की स्थिति नहीं बन रही है। नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार से मावा 280 रुपए प्रतिकिलो हो गया।